{"_id":"5b818d7542c792463724ef13","slug":"101535217013-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट देर से पहुंची कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट देर से पहुंची कोटद्वार
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारी बारिश के कारण नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच रेलवे ट्रेक पर पेड़ गिरने के कारण मसूरी एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट देर से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। इस कारण नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच एक पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई।
कोटद्वार के स्टेशन मास्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सुखरो पुल और कौड़िया के बीच एक पेड़ टूटकर गिर गया था। ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 6:25 बजे है, लेकिन शनिवार को वह 9:25 बजे कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भारी बारिश से रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पर मलबा और पटरियों तक बारिश का पानी आ गया था। इस कारण कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर सुबह 11:25 बजे कोटद्वार रेलवे स्टेशन से चली। यह ट्रेन चार घंटे 25 मिनट देर से चली। कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर (54092) कोटद्वार से चलने का समय सुबह सात बजे का है।