{"_id":"5b69d7354f1c1b9c3e8b5916","slug":"101533663029-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड्यूं गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड्यूं गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन तहसील की रिखणीखाल उपतहसील क्षेत्र के गाड्यूं गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने राजस्व पुलिस और थाना पुलिस को महिला के फांसी लगाकर जान देने की सूचना दी है।
लैंसडौन के तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि रविवार रात को वीरेंद्र सिंह की 28 वर्षीय पत्नी रश्मि रात को खाना खाकर सो गई थी। सोमवार सुबह देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने के लिए गए। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अनहोनी के अंदेशा जताते हुए दरवाजा तोड़ डाला। दरवाजा तोड़ते ही कमरे के अंदर छत की कुंडी पर गले में चुन्नी के सहारे रश्मि का शव लटका हुआ था। नीचे उतारने तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि विवाहिता की छह साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मामला रिखणीखाल थाना क्षेत्र का है। तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।