{"_id":"5b672d984f1c1b05468b60c4","slug":"101533488536-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लैंसडौंन निवासी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लैंसडौंन निवासी व्यापारी की मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सनेह पट्टी के अंतर्गत ग्रास्टनगंज निवासी एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि सदर बाजार लैंसडौन हाल निवासी ग्रास्टनगंज राजीव वर्मा (40) पुत्र तेज सिंह वर्मा ग्रास्टनगंज में किराए के मकान पर रहकर अपना मकान का काम करा रहा था। शनिवार दोपहर से देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने इसकी सूचना राजीव के भाई संजय और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका में उन्होंने दरवाजा तोड़ डाला। भीतर पहुंचने पर राजीव फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस राजीव को लेकर बेस चिकित्सालय पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उप निरीक्षक ओमवीर सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि राजीव ने ग्रास्टनगंज में भूमि ले रखी है और भवन निर्माण का कार्य करवाने की वजह से उन्होंने ग्रास्टनगंज में किराए पर कमरा लिया हुआ है। शनिवार दोपहर एक बजे वह कमरे में पहुंचा और कपड़े धोने के बाद आराम करने चला गया। उन्होंने बताया कि मृतक हार्ट पेशेंट था और उसका उपचार भी चल रहा था।