फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हर्बल गार्डन और नक्षत्र वाटिका का होगा कायाकल्प: डा.हरक सिंह रावत

हर्बल गार्डन और नक्षत्र वाटिका का होगा कायाकल्प: डा.हरक सिंह रावत

Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हर्बल गार्डन और नक्षत्र वाटिका का होगा कायाकल्प: डा.हरक सिंह रावत
कोटद्वार। लैंसडौंन वन प्रभाग के तत्वावधान में सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पनियाली स्थित हर्बल गार्डन में पौधरोपण के साथ हरेला पर्व का शुभारंभ किया। वन मंत्री की अगुवाई में वन विभाग ने पनियाली में 100 औषधीय पौधे लगाए। इस मौके पर मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने हर्बल गार्डन और नक्षत्र वाटिका के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि पनियाली और सनेह में इको पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि नक्षत्र वाटिका और हर्बल गार्डन को इको प्रेशर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क के रखरखाव के लिए आम लोगों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। बुजुर्गों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में आबादी का घनत्व जिस तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम ऑक्सीजन बूथों की स्थापना करें। इससे पूर्व वन विभाग की ओर से कचनार, सतावर, नीम, आंवला सहित करीब 10 जड़ी-बूटियों के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, उमेश त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, बीरेंद्र रावत, गायत्री भट्ट, किरन काला, आशा डबराल, हरीश खर्कवाल, सुमन नैथानी, शोभा भंडारी बहुगुणा, डीएफओ वैभव कुमार सिंह, रेंजर एसपी कंडवाल, डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन रेंजर आरपी पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed