फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए उमड़े लोग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए उमड़े लोग

Thu, 21 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए उमड़े लोग
कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोटद्वार स्वाभिमान न्यास, महिला पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न संस्थाओं ने योग शिविर आयोजित किया। साधकों ने समाज को निरोग रखने के लिए योग को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मालवीय उद्यान में कोटद्वार स्वाभिमान न्यास की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम का बीसीसीआई की महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ता हेमलता काला और समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने शुभारंभ किया। मुख्य प्रशिक्षक संस्था के मंडल प्रभारी अमित सजवाण ने मालवीय उद्यान में लोगों को योग कराया। संस्था के जिला प्रभारी विजय नौटियाल के निर्देशन में समाजसेवी सत्य प्रकाश थपलियाल, व्यवसायी चांद मौला वक्श, योग के क्षेत्र में रणजीत सिंह रावत, गो सेवा के लिए गोपाल कृष्ण अग्रवाल और रक्तदान के लिए विश्व हिंदू रक्तदान समूह को सम्मानित किया गया। आशा रावत, जितेंद्र काला और अंजू सिंह ने विभिन्न आसन किए। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल, विजय भाटिया, विजय पाल नेगी, दिनेश जुयाल, रवि नेगी, अंजू सिंह, उषा असवाल, शिवानी रावत, रजनी अग्रवाल, शशिभूषण अमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाल भारती मोटाढांक में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने किया। योग शिक्षिका अनीता कंडारी, श्रेष्ठा शर्मा, काजल कंडारी और सूरज को सम्मानित किया गया। महिला जिला प्रभारी आशा रावत के निर्देशन में योग प्रशिक्षकों ने योग कराया। इस मौके पर अभिलाषा भारद्वाज, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, वीरेंद्र रावत, बलराम सिंह नेगी, एसएल थपलियाल, दिनेश चंद्र कुकरेती, गिरिराज सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मी रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पी होम स्कूल जौनपुर के प्रांगण में सेवा संकल्प संस्था के सहयोग से करीब 50 छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अभिभावकों ने योग किया। मोहित बिंजोला और पंकज सेमवाल ने योग का महत्व बताया। तड़ियाल चौक स्थित ब्लेसिंग फार्म में महर्षि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि कर्नल बीबी ध्यानी, प्रकाश चंद्र कोठारी, पुष्कर सिंह नेगी, सर्वोदयी नेता मान सिंह रावत, सर्वोदयी सेविका शशि प्रभा रावत ने किया। कार्यक्रम में एमकेवीएन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने विभिन्न आसन किए। इस मौके पर नीरज नेगी, सोहनलाल भारद्वाज, महावीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
योग दिवस पर किया पौध रोपण, पर्यावरण का लिया संकल्प
कोटद्वार। दुगड्डा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के बाद क्रांतिवीरों की स्मृति में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विकास खंड दुगड्डा मुख्यायल के निकट आजाद पार्क में नागरिकों ने विश्व योग दिवस के अवसर पर पार्क में स्वच्छता अभियान शुरू किया। इसके बाद अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में क्रांतिकारी भवानी सिहं रावत की समाधि स्थल के पास साफ-सफाई की। इस दौरान नागरिकों ने विभिन्न प्रजाति के पैाध रोपकर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जीजीआईसी गोपेश्वर की एनएसएस प्रभारी डा. कुसुम ध्यानी, दीपक ध्यानी, जागेश्वर जोशी, विवेक कोटनाला, जितेंद्र खर्कवाल, अनिल ध्यानी, विवेक नेगी, आव्या आदि मौजूद रहे।

.
फोटो समाचार
जारी-
सैन्य नगरी में हजारों सैनिकों ने परिवार सहित मनाया योग दिवस
लैंसडौन। सैन्य नगरी लैंसडौन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों, जवानों, प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूटों, व सैन्य परिजनों को निरोग रहने के लिए योगाभ्यास कराया। इस मौके पर 1550 फौजी बंधओं, 140 सैन्य परिवारों ने सेना के मैदान पर योग का प्रदर्शन किया।
. जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed