{"_id":"5af1d9fa4f1c1b5f098b8be5","slug":"101525799418-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस ले प्रदेश सरकार: सुरेंद्र नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस ले प्रदेश सरकार: सुरेंद्र नेगी
Updated Tue, 08 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खोह नदी में मानकों के विपरीत हो रहे खनन को रोकने वाले ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों की जनभावनाओं के विपरीत कार्य किया और ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए तो पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को बिशनपुर स्थित कृष्णा पैलेस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने की। बैठक में काशीरामपुर तत्ला, ग्रास्टनगंज, रतनपुर, कुंभीचौड़, बिशनपुर, लालपानी, सनेह और कोटड़ीढांग के ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने खोह नदी में मानकों के विपरीत हुए खनन पर रोष जताया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार खनन माफिया का संरक्षण कर रही है और ग्रामीणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बरसात से पहले खोह नदी में गहरे गड्ढों को भरने, नदी से निकाले गए भारी बोल्डरों को नदी के तटों पर लगाने की मांग की है। कहा कि नदी में खनन और चुगान कार्य के लिए किसी भी कीमत पर पोकलेन और जेसीबी का इस्तेमाल न किया जाए। कहा कि जिलाधिकारी और खनन अधिकारी को स्वयं मौके पर आकर नदियों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को करवाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमों पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमों को जल्द वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, कृष्णा बहुगुणा, आंदोलनकारी राजेश नौटियाल, अंजू पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलवंत सिंह, सूरज प्रसाद कांति, तेजू बिष्ट व नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो