{"_id":"5ae8a2804f1c1b05418b7838","slug":"101525195392-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सूत्री मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरी ट्रेड यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सूत्री मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरी ट्रेड यूनियन
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मजदूर दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 11 सूत्री मांगों के लिए कोटद्वार की सड़कों पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नई आर्थिक नीतियों और निजीकरण के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
मंगलवार को ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने धर्मशाला से झंडाचौक व बदरीनाथ मार्ग होते हुए नारेबाजी के साथ तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी विभागों में छंटनी कर और नई आर्थिक नीति अपनाकर कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है। सरकार ठेकेेदारी प्रथा को लागू कर श्रमिकों का शोषण कर रही है। इससे सभी में असंतोष है। उन्होंने प्रधानमंत्री से उनकी 11 मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन में समिति के महासचिव डीपीएस बिष्ट, अशोक कुमार, नरदेव सिंह राना, वीएस रावत, सुनील रावत, मधुबाला रौथाण, नरेंद्र थलेड़ी, योगेंद्र नाथ, अनिल नवानी, डीएस असवाल, प्रभा चौधरी, धर्मपाल सिंह नेगी व रोशन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो