{"_id":"5ae8a26a4f1c1ba1098b793c","slug":"101525195370-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत, मां समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत, मां समेत दो घायल
Updated Tue, 01 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूपी क्षेत्र में कोटद्वार-चिड़ियापुर बाईपास मार्ग पर एक बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ढाई साल की बच्ची, उसकी मां और बाइक सवार घायल हो गए हैं। परिजनों ने उन्हें कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहां बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि मंगलवार को बालासौड़ निवासी पूूजा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह अशोक के साथ बाइक से देहरादून जा रही थी। उनके साथ ढाई साल की बच्ची रिया भी थी। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोटद्वार से उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि शाम को रिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूजा देवी और अशोक का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।