{"_id":"5aca4d004f1c1bed618b6512","slug":"101523207424-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने को निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने को निकाली जागरूकता रैली
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में नए सत्र को सफल बनाने के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षकों और विद्यालय के सीनियर छात्रों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराने के लिए जागरूक किया और स्कूल चलो जन जागरूकता रैली निकाली।
जीआईसी कुंभीचौड़ में आयोजित प्रवेशोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष सुनीता देवी और प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने किया। उन्होंने नए सत्र में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। विद्यालय के प्रवक्ता नीरज कुमार और छात्र-छात्राओं ने जीतपुर, कुंभीचौड़, विशनपुर तक जन जागरूकता रैली निकाली। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को सरकारी विद्यालयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय विद्यालयों मेें कराकर उच्च शिक्षा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह कोठिया, वीरेंद्र सिंह बुड़ाकोटी, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार, सुनील रावत, दीवान सिंह रावत, सुरेश सिंह, विक्रम सिंह रावत, आलोक गुप्ता, यशोदा नैथानी व पंकज रावत आदि मौजूद रहे।