फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डा. शक्तिशैल का अमरण अनशन जारी, साढ़े चार किलो गिरा वजन

डा. शक्तिशैल का अमरण अनशन जारी, साढ़े चार किलो गिरा वजन

Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डा. शक्तिशैल का अमरण अनशन जारी, साढ़े चार किलो गिरा वजन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रशासन द्वारा कराई जा रही डाक्टरी जांच में उनका वजन अब तक साढ़े चार किलो कम हो गया है। नगर निगम के विरोध में चल रहे आंदोलन को अनेक संस्थाओं ने अपना समर्थन देकर धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार को तहसील में कांग्रेस, एनएसयूआई, सर्वोदय मंडल, गढ़वाल सभा, नागरिक मंच, ग्रामीण विकास नागरिक मंच व एकता समिति काशीरामपुर आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों और महिलाओं ने तहसील पहुंचकर डा. शक्तिशैल कपरवाण के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम बनाए जाने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरीश घिल्डियाल, मनमोहन सिंह नेगी, बंटी नेेगी और महावीर सिंह नेेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर राजकीय बेस अस्पताल के डाक्टरों द्वारा डा. शक्तिशैल कपरवाण की मेडिकल जांच की गई। इसमें पिछले दिनों से उनका वजन साढ़े चार किलो गिरने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आमरण अनशन स्थल पर आयोजित सभा में समिति के संयोजक प्रवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले छह दिनों से वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डा. कपरवाण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार उनके प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गोविंद सिंह रावत, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, ऊषा गोस्वामी, बसंती रावत, माया अग्रवाल, इंदु डोबरियाल, सरिता देवी, पुष्पा देवी, परमेश्वरी देवी, संपत्ति बड़थ्वाल, लक्ष्मी रावत, हेमलता रावत, विजयपाल तोमर, चंद्रप्रकाश नैथानी, डबल सिंह रावत, दीपक पांडे, प्रदीप नेगी, विजय कंडारी, चंद्रमोहन रावत व हरीश बिष्ट आदि मौजूद थे।

-फोटो

10 कांग्रेसी देंगे आत्मदाह का एफिडेविट
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में जताया प्रशासन का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में आंदोलन कर रहे युवा मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेजने के विरोध में 10 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन को आत्मदाह करने का एफिडेविट देने की चेतावनी दी है।

रविवार को कांग्रेस कार्यालय में हुए बैठक में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के विरोध में संघर्ष कर रहे पदमपुर निवासी मनोज रावत को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने शासन-प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। कहा कि यदि दो दिन के भीतर मनोज को नहीं छोड़ा गया तो 10 यूथ कांग्रेसी आत्मदाह करने का एफिडेविट शासन-प्रशासन को सौपेंगे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती ने कहा कि नगर निगम के विरोध में संघर्ष कर रहे पदमपुर निवासी मनोज रावत को गिरफ्तार करना गलत है। मनोज रावत ने लिखित रूप में पुलिस प्रशासन को आत्मदाह न करने का एक पत्र सौंप दिया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसके बावजूद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैठक में गबर सिंह रावत, आशीष चौधरी, अजय रावत, मनोज आर्य, कुलवंत सिंह, प्रदीप नेगी, विजय पाल व दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed