फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जयहरीखाल के तीन गांवों में चार दिन से बिजली ठप, ग्रामीण परेशान

जयहरीखाल के तीन गांवों में चार दिन से बिजली ठप, ग्रामीण परेशान

Mon, 26 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल के तीन गांवों में चार दिन से बिजली ठप, ग्रामीण परेशान
कोटद्वार। जयहरीखाल विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे संबंधित कर्मचारी और अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जयहरीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत पास्ता मल्ला, रेड़ा और मलारा गांवों और उपग्रामों में चार दिन से बिजली नहीं है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पास्ता के शिक्षक अनिल कोटनाला, पास्ता के पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रसाद, मुकेश खंतवाल, आकाश खंतवाल, दिनेश चंद्र, प्रदीप कुमार और प्रकाश चंद्र का कहना है कि सोमवार को विद्युत आपूर्ति ठप हुए चार दिन हो गए हैं। ग्रामीण अंचल होने के कारण जहां लोगों को रात में वन्यजीवों का खतरा बना हुआ है, वहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जयहरीखाल सब-स्टेशन और सतपुली बिजली घर में शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, विद्युत वितरण केंद्र कोटद्वार के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह का कहना है कि मार्च माह के पहले सप्ताह में खैरासैंण से मलारा तक के गांवों को जयहरीखाल से हटाकर पौड़ी विद्युत वितरण केंद्र के सतपुली सब डिवीजन से जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों को बिजली संबंधी सूचनाएं सतपुली सब डिवीजन या पौड़ी डिवीजन मुख्यालय में देनी होंगी।
विज्ञापन

पौड़ी विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह अधीनस्थों को जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed