{"_id":"5aaaa90c4f1c1bbb758b5b14","slug":"101521133836-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर निगम की अधिसूचना के विरोध में कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के सभी 73 राजस्व गांवों की जनता से अधिक से अधिक आपत्तियां दर्ज करने को कहा। बृहस्पतिवार को यूकेडी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया।
नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि हाईकोर्ट ने जनभावनाओं को समझते हुए ही राज्य सरकार को फिर से अधिसूचना जारी करने और जन सुनवाई के आदेश दिए हैं। जनता भी गांवों के वजूद केे बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रही है। कहा कि कोटद्वार भाबर का पूरा इलाका कृषि प्रधान होने के कारण यहां 45 सिंचाई नलकूप मौजूद हैं। जन जागरूकता अभियान में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, यतेंद्र रूडोला, हरीश द्विवेदी, सुखवीर नेगी, लता रावत, सुषमा गुसाई, बीरा देवी, सरस्वती बहुगुणा, संजय कुमार, दिनेश कुमार, महावीर सिंह, प्रेमलाल, हरीश पांडे, माया रावत, बीना बिष्ट, विनीता देवी आदि थे।