फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शहीदों की याद में दौड़े बच्चे, युवक और युवतियां

शहीदों की याद में दौड़े बच्चे, युवक और युवतियां

Mon, 26 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की याद में दौड़े बच्चे, युवक और युवतियां
दुगड्डा। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 88वें बलिदान दिवस पर आयोजित शहीद मेले के दूसरे दिन शहीद दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवक-युवतियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शहीद दौड़ को नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रथुवाढाब मार्ग पर आजाद स्मृति वृक्ष तक चार किमी शहीद दौड़ के सीनियर वर्ग में सेंधी (सेंधीखाल) के अनूप कुमार ने 14 मिनट में प्रतियोगिता का पहला, जुवा के अजय बिष्ट ने दूसरा, हिमांशु ने तीसरा और बगेड़ा गांव के संदीप ध्यानी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में फतेहपुर के प्रियांशु राणा, सिमलचौड़ के मोहित, फतेहपुर के अंकित भट्ट, विवेक द्विवेदी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय च चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निधि आमसौड़, गरिमा दुगड्डा, श्रेया उमरैला व मीना दुगड्डा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रस्साकशी में बजरंग दल विजेता व शिखर क्लब उपविजेता रहे। कुुुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शिशु मंदिर की श्वेता नेगी प्रथम, गीतांजलि की संयोगिता द्वितीय व मांटेसरी की मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सागर शिशुमंदिर, रोहित मांटेसरी, सतवीर मांटेसरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ में दीक्षा शिशु मंदिर पहले, प्रियांसी शिशुमंदिर दूसरे व तुलसी गीतांजलि तीसरे स्थान पर रहे। सुई धागा दौड़ में ज्योति शिशुमंदिर ने प्रथम, रितिका शिशुमंदिर ने द्वितीय, महक शिशु मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में मानसी मांटेसरी ने प्रथम, अकसरा शिशुमंदिर ने द्वितीय, वर्षा मांटेसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में विशाल शिशु मंदिर प्रथम, आयुष नेगी गीतांजलि द्वितीय, काव्य शिशु मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ बालक वर्ग में आशीष रावत शिशुमंदिर ने प्रथम, सागर रावत शिशु मंदिर ने द्वितीय, अनुज रावत मांटेसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुई धागा दौड़ में देवदत्त मांटेसरी ने प्रथम, निखिल गीतांजलि ने द्वितीय, आशीष शिशु मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed