फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बेटी का हो सदा सम्मान तभी बढ़ेगा देश का अभिमान..

बेटी का हो सदा सम्मान तभी बढ़ेगा देश का अभिमान..

Wed, 24 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बेटी का हो सदा सम्मान तभी बढ़ेगा देश का अभिमान..
कोटद्वार। राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से बालिका दिवस पर जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं दूसरी ओर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रैली निकाली। तन्वी संस्था के कलाकारों ने कन्या भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान से क्षेत्र की विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। छात्राओं ने तख्ती पर लिए स्लोगनों मां नहीं होगी तो बेटा भी नहीं.., हर घर में आवाज उठेगी बेटियां भी जब आगे बढ़ेंगी.., बेटी का हो सदा सम्मान तभी बढ़ेगा देश का अभिमान.., बेटी को मरवाओगे तब दुल्हन कहां से लाओगे... जैसे कई नारे लिखी तख्तियों को लेकर नारेबाजी के साथ छात्राओं ने प्रेक्षागृह तक रैली निकाली। इसके बाद कार्यक्रम का आयोेेजन हुआ। प्रेक्षागृृह में आयोजित कार्यक्रम का उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां बाप बेटों से भविष्य में जो उम्मीदें रखते हैं, उन्हें बेटियां ही सार्थक बनाती हैं। आज देश के प्रमुख संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही बेटियां देश की उन्नति में सहायक हैं। उन्होंने छात्राओं से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाकर जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर तन्वी संस्था की संस्थापक मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में रंगकर्मियों ने बेटी बचाओ और बेटियों की सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। साथ ही लोगों को बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की ओर से अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छात्रा अनुजा डुकलान, शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए वंदना उनियाल और खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंकिता ध्यानी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दो बेटियों वाली 49 माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य मधु बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास, पीडब्लूूडी की इंजीनियर रेनू भारद्वाज, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार, विधि अधिकारी डीआर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed