{"_id":"59fca29c4f1c1b78548bab40","slug":"101509728924-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता का उदघाटन मैच आयुष ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता का उदघाटन मैच आयुष ने जीता
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। लैंसडौन महोत्सव के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आयुष माहरा ने जीता। युगल में वयोवृद्ध खिलाड़ियों के बीच हुए मैच में मोहन बिष्ट (62 वर्ष) और अनिल बौंठियाल (58 वर्ष) की जोड़ी ने 62 वर्ष के राजेंद्र राना और दिनेश रावत की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
तहसील परिसर स्थित सामुदायिक हाल में चल रही प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने शटल कॉक हवा में उछाल कर और बैडमिंटन की शाट लगाकर किया। लैंसडौन महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी और खेल संयोजक मोहन बिष्ट ने प्रतिभागियों से अनुशासित होकर खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की।
उद्घाटन मैच में आयुष माहरा ने रायत खान को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 23-21 से हराया, जबकि एकल ग्रुप के अन्य मैचों में हर्ष ने रवींद्र को 20-18, 20-4 से, गत विजेता सुजीत शाह ने दीपक को 21-19, 21-19, गौरव ने आशीेष रावत को 15-4, 15-4, आर्मी स्कूल के सार्थक जुयाल ने केंद्रीय विद्यालय के मंतव्य को 15-7,10-2, पवन ने उरेज सिद्दीकी को 15-10, 15-8 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। युगल मैच में मोहन बिष्ट और अनिल बौंठियाल की जोड़ी ने दिनेश रावत, राजेंद्र राना की जोड़ी को 21-19,16-21, 21-15 से हराया।