{"_id":"59f4bc6e4f1c1bd1538b994a","slug":"101509211246-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधकों ने प्रणायाम के माध्यम से सीखे पावर योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधकों ने प्रणायाम के माध्यम से सीखे पावर योग के गुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से गाड़ीघाट में आयोजित योग शिविर में साधकों को पावर योग का अभ्यास कराया गया। साधकों ने समाज को निरोग रखने के लिए घर-घर योग को पहुंचाने का संकल्प लिया।
गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल प्रांगण में आयोजित शिविर का पावर योग में प्रसिद्ध आधुनिक भीम विश्वपाल जयंत ने शुभारंभ किया। उन्होंने साधकों को प्राणायाम के माध्यम से पावर योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर आधुनिक भीम ने कहा कि योग में वह शक्ति है, जिससे सब कुछ संभव है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का खान-पान, रहन-सहन और दैनिक जीवन क्रियाओं में अंतर आने से लोग अनेेक रोगों के शिकार होते जा रहे हैं। निरंतर योगाभ्यास से शरीर को निरोग बनाया जा सकता है। प्राणायाम के उपयोग से पूरे शरीर की शक्ति को एक स्थान पर केंद्रित कर आंखों से सरिया मोड़ना, लोहे की मोटे संगल को तोड़ना, थाली को फाड़ना और दोनों हाथों से वाहन को रोका और खींचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनाने और समाज को निरोग रखने के लिए इसका घर-घर प्रचार करने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद असवाल, प्रतिभा असवाल, मंडल प्रभारी अमित सजवाण, जिला प्रभारी विजय नौटियाल, मीडिया प्रभारी अंजू सिंह, जितेंद्र काला, पार्वती रावत, नीलम अग्रवाल, सुनीता बिष्ट, सुनीता रौतेला, श्वेता चौधरी, राजमती गुसाईं, मनीष धनसेला और जयप्रकाश रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
- फोटो-