{"_id":"599f094a4f1c1b53398b46a7","slug":"101503594826-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर छात्रों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर छात्रों ने काटा हंगामा
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बीकॉम कक्षा में एडमिशन और परीक्षा परिणामों के न आने तक छात्रसंघ चुनाव न कराने की मांग को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। छात्र नेताओं ने चुनाव की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य, अन्य प्रवक्ताओं और खुद को प्राचार्य कक्ष में करीब चार घंटे तक बंद कर दिया। एसडीएम और कोतवाल के पहुंचने पर प्राचार्य कक्ष खुलवाया गया। देर शाम तक पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में छात्रों के साथ वार्ता चल रही थी।
बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष सिंह छात्र नेताओं के साथ महाविद्यालय में रिक्त चल रही बीकॉम की कुछ सीटों पर एडमिशन के लिए प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य से कुछ सीटों पर एडमिशन के लिए 11 से 12 बजे तक एक घंटे की इजाजत के लिए पत्र सौंपा और पत्र में हस्ताक्षर कर एडमिशन की इजाजत मांगी। इतने में अन्य संगठन से जुड़े छात्र भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य पर एडमिशन को लेकर अलग-अलग मानक अपनाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध कर दिया। करीब तीन घंटे तक इस पर विरोध चलता रहा। प्राचार्य द्वारा एडमिशन की इजाजत नहीं दिए जाने के बाद छात्र एडमिशन और छात्रसंघ चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने की बात पर अड़ गए। छात्रों ने कहा कि अभी तक कई कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए, ऐसे में करीब 1125 छात्र मतदान से वंचित रह जाएंगे। इसमें से कई प्रत्याशी भी हैं, जिनका रिजल्ट आना बाकी हैं। ऐसे में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार भी चुनाव नहीं हो सकते हैं। उन्होंने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही छात्रसंघ चुनाव कराने और तब तक एडमिशन खोलने की मांग की। काफी देर तक बहस होने के बाद समस्या का समाधान नहीं होने तक छात्र भड़क गए और उन्होंने प्राचार्य कक्ष में मौजूद प्राचार्य सहित करीब पांच प्रवक्ताओं और खुद को बंद कर दिया। कहा कि जब तक एडमिशन और छात्रसंघ चुनाव की तारीख नहीं बढ़ाई जाती तब तक कमरा नहीं खोला जाएगा।
प्राचार्य सहित प्रवक्ताओं के करीब चार घंटे तक कमरे में बंद रहने की सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश तिवारी और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल कॉलेज पहुंचे, उन्होंने प्राचार्य कक्ष खुलवाया। देेर शाम तक वार्ता जारी थी। आंदोलनरत छात्रों ने एडमिशन न खोलने पर शुक्रवार से कॉलेज बंद कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
-इनसेट-
एडमिशन को लेकर भिड़े छात्र
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के प्राचार्य कक्ष में उस समय माहौल गरम हो गया जब बीकॉम में एडमिशन को लेकर अन्य छात्र संगठनों ने एडमिशन का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच, दोनों पक्षों में पहले तो प्राचार्य पर एडमिशन को लेकर दबाव बनाया गया। इसके बाद वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप पर उतर आए। इस बीच, छात्र नेताओं में बात बढ़ गई और तनातनी तक पहुंच गई। इससे पहले कि हाथापाई की नौबत आती, प्रवक्ताओं ने छात्रों को अलग कर किसी तरह मामला शांत करवा दिया।
फोटो-