{"_id":"599db6cf4f1c1b54408b45fb","slug":"101503508175-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के 20 दिन बाद भी देवी रोड के घरों में आ रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के 20 दिन बाद भी देवी रोड के घरों में आ रहा मलबा
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आपदा के 20 दिन बीतने के बाद भी आर्मी के एमटी कैंप और गलियों से निकलने वाले बरसाती पानी और मलबे से अभी तक लोगों को मुक्ति नहीं मिल पाई है। देवी रोड के घरों में घुस रहे पानी से लोग परेशान हैं, उन्होंने उपजिलाधिकारी से मिलकर बरसाती पानी से सुरक्षा और रोकथाम की गुहार लगाई।
बुधवार को देवी रोड के प्रभावित लोग तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद भी उन्हें बरसाती पानी से मुक्ति नहीं मिल रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मलबे को हटाते समय पानी का रुख उनके घरों की ओर कर दिया गया है। जिसके कारण गलियों से बहने वाला बरसाती पानी उनके घरों में घुस रहा है। वहीं नगर पालिका द्वारा सड़क पर नाली की सफाई नहीं होने के कारण आर्मी के एमटी कैंप पर जमा मलबा उनकी दुकानों और घरों में धुस रहा है। जिसके कारण आपदा को 20 दिन बीतने के बाद भी उनकी हालत सामान्य नहीं हो पा रही है। उन्होंने एमटी कैंप से मलबा हटाने, देवी रोड की नालियों की सफाई कराने और गलियों के पानी की निकासी नाले में करने की मांग की।
एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका को तत्काल नाली की सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरदार स्वर्ण सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, कृष्णा चौहान, देवेंद्र कुमार, विकार अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
.
- फोटो-
जारी- नरेश