फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आपदा पीड़ितों की शीघ्र मदद करेगी प्रदेश सरकार: तीरथ सिंह रावत

आपदा पीड़ितों की शीघ्र मदद करेगी प्रदेश सरकार: तीरथ सिंह रावत

Sat, 19 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों की शीघ्र मदद करेगी प्रदेश सरकार: तीरथ सिंह रावत
कोटद्वार। तीन और चार अगस्त को कोटद्वार में आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार शीघ्र मदद देगी। यह बात लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कही।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कोटद्वार में आई आपदा में प्रभावित हुए परिवारों के प्रति प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। जिन प्रभावित परिवारों के घर टूटे हैं या फिर कोई नुकसान हुआ है उसका आकलन करवाकर सरकार शीघ्र ही प्रभावितों को मदद देगी। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को मिलने वाली अहेतुक राशि 24 घंटे के अंतराल में जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों को दे दी गई थी। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई थी। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए वर्तमान सरकार ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन तेजी से कार्य कर रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, हरीश खरक्वाल, वीरेंद्र रावत, सुनील गोयल, अनीता आर्य, मुन्ना लाल मिश्रा, पंकज भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed