{"_id":"5967a65e4f1c1bf81f8b45d0","slug":"101499965022-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत काशीरामपुर स्थित मिलिट्री कैंप रोड रेलवे पुल के निकट अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से उस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को काशीरामपुर मल्ला के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण कराने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि अवैध भूमि पर सार्वजनिक पीने के पानी की टंकी तोड़कर मंदिर निर्माण प्रशासनिक कार्यवाही और ग्राम प्रधान को बिना सूचना दिए कराया जा रहा है। मोहल्ले में पहले से ही पानी की किल्लत है, बावजूद इसके, सार्वजनिक पानी की टंकी को तोड़ा जा रहा है। कहा कि कुछ लोग क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिसके कारण यहां हिंसा फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शीघ्र निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
इस अवसर पर बाबूराम, धर्म सिंह, राजेश कुमार, मोहन सिंह, कमल सिंह, मुन्नु सिंह, राकेश, सूरज, रोहित, विकास कुमार, सुमित, सुमन, दीपक, कलावती, प्रीत सिंह, सुनीता व चंद्रपाल आदि मौजूद थे।