फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   10 family have toilet

65 में से 10 परिवारों के पास ही शौचालय

Tue, 01 Dec 2015 10:13 PM IST
लैंसडौन
लैंसडौन Updated Tue, 01 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर उनके निदान के लिए एसडीएम ने गुमखाल के पास के ग्राम सारी में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और मौकेे पर ही मौजूद अधिकारियों से योजनाओं का सत्यापन करा कर ग्रामवासियों की दिक्कतों के निराकरण के निर्देश दिए। सारी के प्राइमरी विद्यालय में गणित व सामान्य ज्ञान के आसान प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुनीता ने बताया कि ग्राम में पानी की कोई योजना नहीं हैं जिससे ग्रामवासियों को 4 किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। इस पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने मौके पर मौजूद पेयजल और जलसंस्थान के अधिकारियों को प्रस्ताव बना कर प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम की रोड के बीच में एक बड़ी सी चट्टान के आने से रोड का काम रुका पड़ा है जिससे ग्रामवासियों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रैतपुर-कुटीधार -देवडाली-तिलस्या मार्ग निर्माण का अधूरा पड़ा काम शुरू कराने की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि उन्हें टीके लगवाने के लिए भी 10 किमी दूर जयहरीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ता है। ग्राम में एएनएम नहीं आती।  एसडीएम को बताया कि ग्राम में 65 परिवारों के 365 लोग रहते हैं। जिनमें से 10 परिवारों के पास ही शौचालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों से जब गणित के सवाल आयात, वर्ग, भिन्न, के बारे में पूछा तो बच्चें इस बारे में कुछ नहीं बता सके। बच्चे उत्तराखंड के जिलों की संख्या भी नहीं बता सके। कक्षा पांच के बच्चों को राज्य के मुख्यमंत्री का नाम तक मालूम नहीं था। एसडीएम ने शिक्षा की गिरती स्थिति पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed