फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   1.40 lakh blower arrested by changing ATM

एटीएम बदलकर 1.40 लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार, रकम बरामद

Wed, 09 Oct 2019 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
1.40 lakh blower arrested by changing ATM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम झवाणा निवासी एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 1.40 लाख रुपये उड़ाने वाले युवक को दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पास से खाते से निकाला गया पैसा भी बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दुगड्डा आमसौड़ के ग्राम झवाणा निवासी मंगल सिंह के साथ 22 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदलकर खाते से एक लाख चालीस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई। जिसमें जांच टीम ने त्रिलोक होटल के पास चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम किमार निवासी जय सिंह (33 वर्ष) पुत्र शिवचरण को पकड़। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि एटीएम बदल कर पैसे खाते से निकालने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से की गई। पकड़े गए युवक के पास से खाते से निकाला गया पैसा बरामद कर लिया गया है। युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, कांस्टेबल गजेंद्र कुमार, देवेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed