{"_id":"69cab123648e27c3ba0c999e","slug":"jollygrant-guard-at-a-private-institution-brutally-beat-young-man-with-sticks-they-showed-no-merc-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, चिल्लाता रहा पर नहीं आया तरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, चिल्लाता रहा पर नहीं आया तरस
Mon, 30 Mar 2026 10:54 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:54 PM IST
सार
एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा कि एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है, जिसे करीब आधा दर्जन से अधिक गार्ड लाठी-डंडों से जानवरों की तरह पीट रहे हैं। युवक बुरी तरह चिल्ला रहा है।
विज्ञापन
गार्डों ने युवक को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौलीग्रांट क्षेत्र के एक निजी संस्थान के करीब आधा दर्जन से अधिक गार्डो ने एक युवक को जमीन पर लिटाकर बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। निजी संस्थान के गार्डों के इस कृत्य पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी विचार लिख रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है, जिसे करीब आधा दर्जन से अधिक गार्ड लाठी-डंडों से जानवरों की तरह पीट रहे हैं। युवक बुरी तरह चिल्ला रहा है। इस वीडियो पर लोग युवक के प्रति अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। वहीं निजी संस्थान के गार्डों के प्रति अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि किसी भी हाल में युवक को इस तरह से नहीं पीटा जाना चाहिए था। इससे युवक की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
Rishikesh: नोएडा से घूमने आए थे तीन दोस्त, चीला नहर में सेल्फी लेने गया एक युवक तेज लहरों में बहा
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के एक निजी संस्थान के पूर्व छात्र रहे तीन युवक क्लास रूप में घुसकर मार पिटाई कर रहे थे, जिसके बाद शिक्षण संस्थान के गार्डों द्वारा युवक को बुरी तरह पीटा गया। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल प्रदीप राणा ने कहा कि तीनों युवक और मार पिटाई करने वाले गार्ड भी स्थानीय हैं। युवक को इस तरह से नहीं पीटा जाना चाहिए था। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।