{"_id":"41080248-db02-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"it-seems-as-shiva-was-dancing-in-rage-says-ex-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ऐसा लगा जैसे शिव गुस्से में तांडव कर रहे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ऐसा लगा जैसे शिव गुस्से में तांडव कर रहे हैं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की पूर्व मंत्री शोभा करंदलजे उत्तराखंड की बाढ़ में तबाह हुए रुद्रप्रयाग में चार दिन फंसे रहने के बाद जब घर लौटीं, तो भयानक अनुभव के संकेत अब भी उनके चेहरे पर दिख रहे थे।
विज्ञापन
वह 1,000 श्रद्धालुओं के समूह के साथ फंसी थीं, जिसने ऊंचे पहाड़ों और बाढ़ से उफनी गंगा के बीच खौफनाक वक्त गुजारा है।
शोभा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, 'उत्तराखंड में मची तबाही ने मुझे हॉलीवुड फिल्म 2012 की याद दिलाई, जो मैंने कुछ साल पहले देखी थी। इसके अलावा मुझे यह भी लगा जैसे भगवान शिव गुस्से में तांडव कर रहे हैं। शायद रुद्रप्रयाग में पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर वह नाराज हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'हमारे समूह में करीब 1,000 लोग थे।' शोभा भाजपा सरकार में मंत्री रही हैं और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री बी एस यदियुरप्पा की पार्टी में चली गईं।
विज्ञापन
भूस्खलन की शुरुआत 15 जून को हुई, जब वह गंगोत्री से लौट रही थीं। उन्होंने कहा, 'मैं खुशकिस्मत थी कि मेरी कार सुरक्षित जगह पहुंच गई। मेरी कार से पीछे वाली गाड़ी में तीन लोग थे, जो खाई में गिरने से मारे गए।'
शोभा ने कहा, 'हम ऊंची पहाड़ियों और नीचे आती गंगा नदी के उफान के बीच फंसे हुए थे। पहाड़ के ऊपर भूस्खलन हो रहा था। एक पूरी रात तो मैं अपनी कार से बाहर नहीं निकली।'