फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Increased water level of Bhagirathi, Uttarkashi is now in danger

भागीरथी का जलस्तर बढ़ा, अब उत्तरकाशी खतरे में

Sat, 29 Jun 2013 03:22 AM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 03:22 AM IST
विज्ञापन
Increased water level of Bhagirathi, Uttarkashi is now in danger
गंगा भागीरथी के प्रवाह पथ के बीच भारी मलबा जमा होने से अब जोशियाड़ा के साथ ही उत्तरकाशी नगर पर भी खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश के बाद भागीरथी का जलस्तर बढ़ने पर पौराणिक मणिकर्णिका घाट वाले हिस्से में कटाव शुरू होने से बस्ती को खतरा हो गया। इससे शहर में भगदड़ मच गई।


सिंचाई विभाग द्वारा यहां पत्थर डालकर कर किए जा रहे सुरक्षा के उपाय सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं।

पिछले वर्ष अगस्त की बाढ़ में नगर क्षेत्र में भागीरथी का तल असामान्य रूप से ऊंचा उठ गया था। इस बार 16 व 17 जून की बाढ़ में इसके दुष्प्रभाव सामने आए।

तिलोथ से लेकर जोशियाड़ा तक भारी तबाही मची। दस दिनों से हालात कुछ सामान्य हो चले थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह मणिकर्णिका घाट वाले हिस्से में कटाव शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्रशासन ने यहां खतरे की जद में आए भवनों को खाली करवा दिया है। सिंचाई विभाग यहां पत्थर उड़ेलकर नदी के बहाव को नियंत्रित करने का प्रयास तो कर रहा है।

लेकिन पुराने अनुभव और अब नदी में जलस्तर निरंतर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए नगरवासियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed