{"_id":"570663c04f1c1bc817c8111f","slug":"huge-gathering-on-chaitra-amavasya-in-haridwar-ardhkumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र अमावस्या पर पुण्य कमाने अर्द्धकुंभ में जुटा आस्था का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र अमावस्या पर पुण्य कमाने अर्द्धकुंभ में जुटा आस्था का मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ मेले के चैत्र अमावस्या के छठे स्नान पर लाखों लोगों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर दोपहर बाद तक स्नान के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
मेला प्रशासन ने करीब आठ लाख लोगों के स्नान करने का दावा किया। मेला प्रशासन अब शुक्रवार (आज) को होने वाले सातवें स्नान की तैयारियों में जुट गया।
सुबह से ही उमड़ने लगी भीड़
बृहस्पतिवार को चैत्र अमावस्या स्नान के लिए सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख घाटों पर जुटने लगी थी। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, गऊघाट, अलकनंदा घाट, जयराम आश्रम घाट, सर्वानंद घाट आदि पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्य आध्यात्मिक कर्म कराए।
विज्ञापन
स्नान की व्यवस्थाओं की निगरानी करने के लिए महामहिम राज्यपाल के दोनों सलाहकार प्रकाश मिश्र और रविंद्र सिंह हरिद्वार में ही कैंप किए हुए थे।
डामकोठी से उन्होंने स्नान पर्व की निगरानी की। उधर मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और आईजी मेजर जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस व्यवस्थाओं पर नजर रखे थे।
विज्ञापन