{"_id":"6213cd530465d5774a5228c3","slug":"youth-started-campaign-against-smack-intoxication-haridwar-news-drn4046604136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के नशे के खिलाफ युवाओं ने शुरू की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के नशे के खिलाफ युवाओं ने शुरू की मुहिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर क्षेत्र में युवाओं ने स्मैक के नशे पर चोट करने के लिए एक नई मुहिम का आगाज किया है। रविवार रात अहबाबनगर स्थित वरदा एकेडमी में आयोजित बैठक में क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने जागरूक युवाओं की पहल को अपना समर्थन दिया। बैठक में तय हुआ कि मोहल्ला स्तर पर अभियान चलाते हुए नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग और स्मैक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
पिछले दिनों मोहल्ला कोटरवान निवासी सरफराज खान उर्फ कालू की पहल पर क्षेत्र के काफी युवा एकजुट हुए। नशे के खिलाफ पुरजोर लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हुए ‘नशा मुक्त अभियान ज्वालापुर’ नाम से कमेटी गठित की गई। इसी सिलसिले में मुहिम से जुड़े युवाओं ने रविवार रात वरदा एकेडमी में शहर के जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई। कादर खान के संचालन और सरफराज खान के संयोजन में बैठक में हाजी इरफान अंसारी, बाबर खान, अकबर खान, शादाब कुरैशी, हाजी अनीस खान, शौकीन गौड, मेहरबान खान, जाकिर अली, सरफराज गौड, मेहताब आलम, सोहराब अली, गुलबहार कुरैशी ने युवाओं की पहल को सराहा।
मौलाना इकबाल कासमी ने कुरान और हदीस पर रोशनी डालते हुए कहा कि नशा हमारी नौजवान पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। आने वाली नस्लों को बचाने के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। बैठक में अतीक खान, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, कादिर, अकरम, तहसीन अंसारी, मुबारिक गौड, हारून अंसारी, सिकंदर शाह, सुलेमान, मोहसिन, सोनू खान, परवेज, इमरान, नासिर आदि मौजूद रहे।