फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth's killer arrested

युवक का हत्यारा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार

Sun, 25 Jul 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth's killer arrested
ईद मनाने आए युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। वहीं, मुख्य आरोपी समेत घटना में शामिल फरार युवकों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

बहादराबाद थान प्रभारी संजीव थपलियाल के मुताबिक 22 जुलाई की शाम शोएब (19) वर्ष पुत्र मुर्तजा निवासी मरगुबपुर दीदाहेड़ी और बोड़ाहेड़ी गांव के युवकों (हुक्का गैंग) के बीच मारपीट हुई थी। आरोपियों ने शोएब की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को आरोपी मुजम्मिल निवासी बोड़ाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुजम्मिल ने ग्राम मरगूबपुर के युवक मोहम्मद वली की पिटाई का वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिससे मोहम्मद वली और मुजम्मिल से रंजिश हो गई। मुजम्मिल ने मोहम्मद वली को सबक सिखाने के लिए उसे धोखे से हाईस्कूल मरगूब के पास बुलाया। मोहम्मद वली के आने से पहले मुजम्मिल और उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए। मोहम्मद वली के आने पर दोनों पक्षों में बहस, गाली गलौज और मार पिटाई होने लगी।
विज्ञापन

मोहम्मद वली के साथ उसका दोस्त शोएब भी था। गाली गलौज और मारपीट में मुजम्मिल के साथी अखलाक ने शोएब को गोली मार दी। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं मुख्य आरोपी अखलाक और अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed