{"_id":"6aef14416d0830b1920a7a03","slug":"youth-held-captive-and-beaten-fir-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156422-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक को बंधक बनाकर सरिये-ईंट से पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक को बंधक बनाकर सरिये-ईंट से पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, मोबाइल में बनाई घटना की वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह लोगों ने युवक को पहले गांव में पानी की टंकी के पास पकड़ा और फिर घसीटकर मदरसे के अंदर ले गए। वहां गेट बंद कर सरिये, ईंट और लात-घूसों से जमकर पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है।
पुलिस के अनुसार, साहिल निवासी बोड़ाहेड़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार नवंबर की शाम वह गांव में पानी की टंकी के पास खड़ा था। तभी अमजद और सुलेमान कार से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कुछ देर बाद अब्बास जब्बार उर्फ माणु, अमजद, उस्मान, गुफरान और सुफयान भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि सभी उसे मदरसे में ले गए और बंधक बनाकर पीटा। गुफरान ने सरिये, अमजद ने ईंट से हमला किया, जबकि उस्मान और सुफयान ने थप्पड़-मुक्के मारे। दावा है कि घटना की वीडियो उसके मोबाइल में मौजूद है। आरोप लगाया कि सभी ने मदरसे का डीवीआर भी अपने कब्जे में ले रखा है। एसपी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।