फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth from Rawli Mahdood goes missing

Haridwar News: कंपनी जाने की बात कहकर निकला युवक लापता

Sat, 17 Oct 2026 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Youth from Rawli Mahdood goes missing
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में कंपनी में ड्यूटी करने की बात कहकर घर से निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रावली महदूद निवासी पायल ने पुलिस को बताया कि उनके पति विजय 10 अक्तूबर को रात की ड्यूटी करने की बात कहकर घर से निकले थे। जब उसने कंपनी में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि विजय वहां पहुंचे ही नहीं। अपने साथ हेलमेट और मोबाइल फोन भी ले गए थे, जबकि कंपनी में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। घर से निकलने से पहले बैंक खाते से दो हजार रुपये भी निकाले। घर में रखे सोने के आभूषण, जिनमें पायल, चुटकी, दो जोड़ी मंगलसूत्र और सोने की लौंग भी अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed