फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth donated 57 units of blood

युवाओं ने किया 57 यूनिट रक्तदान

Wed, 21 Aug 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth donated 57 units of blood
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला ब्लड बैंक पहुंचकर 57 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने युवाओं की ओर से किए जा रहे रक्तदान कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के स्मृति दिवस पर समाजसेवा करना चाहिए। जिला प्रभारी सुमित खन्ना और जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश को विकास के पथ पर लेकर आए और रोजगार के कई अवसर प्रदान किए। जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर और अमित बिट्टू ने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला महाचिव संदीप जाटव, अरशद ख्वाजा, पार्षद सचिन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष राव सुहैल, नितिन तेश्वर, डॉ. मनु विशाल, राकेश कुमार, जोनी, सागर, मुकेश, शिवम अग्रवाल, प्रीति प्रजापति, निधि शर्मा, जतिन तेश्वर, साहिल, शहनवाज, अमन गौड़, दीपक पांडेय, नावेज अंसारी, सोमपाल, टिंकू, मंयक, अजय कुमार, अशीष भारद्वाज, दीपक टंडन आदि ने रक्तदान किया।

शॉल भेंटकर महिलाओं का सम्मान
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती पर गोष्ठी हुई। इसमें विमला पांडेय ने गरीब महिलाओं को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुषमा सहगल, रश्मि गुप्ता, सविता सिंह, बलजोत सिंह, पुष्पा देवी, ममता, रेखा, कलावती, तारावती, रमेशो, सावित्री, चमनकली, रानी, कविता, गीता, लक्ष्मी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed