{"_id":"5f47f0158ebc3e2a925bca6f","slug":"youth-congress-launches-foot-march-to-cancel-jee-neet-exam-haridwar-news-drn3543643110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई, नीट परीक्षा निरस्त करने को युवक कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई, नीट परीक्षा निरस्त करने को युवक कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
जेईई, नीट परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकालते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में उत्तरी हरिद्वार में पैदल मार्च निकाला। शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल ने कहा कि केंद्र सरकार को गरीब श्रमिकों, महिलाओं और व्यापारियों की चिंता नहीं है। अब केंद्र सरकार को देश के छात्रों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में तो इस दौरान केंद्र सरकार की एजेंसी जेईई और नीट की परीक्षा करा रही है। सरकार के पास संसाधनों की असलियत पहले ही जनता के सामने हैं और अब कोरोना को घर-घर तक पहुंचाना चाहती है।
महानगर महासचिव आकाश भाटी ने कहा कि यदि इस मांग को न माना गया तो युवक कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर विक्रांत भारद्वाज, जिला प्रवक्ता नीतू बिष्ट, धीरज शर्मा, रिंकू महेंद्रु, नितिन यादव, रोहित मेहरा, मनीष चंचल, लकी महाजन, मनीष कश्यप, शिवा खुराना, नितिन कश्यप, वेदांत उपाध्याय, नितिन शर्मा, पुनीत आहूजा, पंकज चौबे, महेंद्र सिंह, गोविंद निषाद, अनुज चौहान, करण सिंह राणा आदि शामिल हुए।