फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth Congress enraged by the statement of BJP's state general secretary

Haridwar News: भाजपा की प्रदेश महामंत्री के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस

Thu, 16 Apr 2026 04:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress enraged by the statement of BJP's state general secretary
हरिद्वार। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के बयान पर यूथ कांग्रेस भड़क गई। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के बयान की निंदा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महासचिव सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में उत्तराखंड में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की प्रदेश महामंत्री खुद महिला होते हुए भी महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहीं हैं। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविश भटीजा और कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि महिला अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार इन्हें रोकने में विफल साबित हुई है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, संजय सैनी, गौरव चौहान, विकास चंद्रा, सागार बेनीवाल, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, कार्तिक शार्मा, वत्सव, जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed