{"_id":"61cb2689e39481251d26c65c","slug":"youth-arrested-for-stealing-e-rickshaw-haridwar-news-drn4000715122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर सब्जी मंडी गेट से ई-रिक्शा चोरी करने के आरोप में एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के बाद आरोपी ई-रिक्शा को बेचने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर लिया ।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक सिडकुल की महादेव पुरम कॉलोनी निवासी बिजेंद्र कुमार सब्जी मंडी ज्वालापुर आया था। उसने अपना ई रिक्शा मंडी के गेट पर खड़ा किया। कुछ देर बाद वह वापस आया तो ई-रिक्शा गायब था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद मुखबिर तंत्र की मदद ली और ज्वालापुर रेगुलेटर पुल के पास से एक संदिग्ध को ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने अपना नाम शाहनूर निवासी सोनिया बस्ती कस्साबान ज्वालापुर बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शाहनूर नशे का आदी है और नशा करने के लिए पैसे ना होने के कारण ही उसने ई-रिक्शा चोरी किया था। वह ई रिक्शा बेचने के लिए ही कबाड़ी के पास जा रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।