फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth arrested for making objectionable remarks regarding cattle.

Haridwar News: गोवंश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for making objectionable remarks regarding cattle.
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक ने पूछताछ के दौरान अपने व्यवहार पर माफी भी मांगी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक गोवंश के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की भावनाएं आहत होने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक की पहचान जीशान पुत्र अब्दुल करीम निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर के रूप में की और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया। उसने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी है। भविष्य में उसे कोई गलत हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed