फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young Congressmen raging on fee hike

फीस वृद्धि पर भड़के युवा कांग्रेसी

Fri, 15 Nov 2019 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young Congressmen raging on fee hike
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
निजी आयुर्वेद कॉलेजों में बेहताशा फीस वृद्धि किए जाने पर देहरादून में चल रहे छात्र-छात्राओं के धरने प्रदर्शन को समर्थन देते हुए युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपकर कॉलेजों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमरदीप रोशन के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आयुर्वेद के छात्रों के शोषण के साथ प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर भी भाजपा की राज्य सरकार को घेरा। युवक कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी संजय सिंह यादव ने कहा कि आयुर्वेद के निजी कॉलेजों में फीस इतनी ज्यादा कर दी है कि वे उसे जमा ही नहीं कर सकते। वे महीने भर से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से रोजगार के नए अवसरों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार इस और कोई कदम नहीं उठा रही है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि स्कूल कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी के कारण शिक्षा भी महंगी होती जा रही है। वरुण बालियान ने कहा कि आयुष के छात्र अपनी मांगों को लेकर निरंतर विरोध प्रदर्शन व आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार छात्रों की समस्याओं का कोई समाधान करने के बजाए छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर झूठे मुकदमे कर जेल भेजा जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शिक्षा महरूम हो रहे हैं। संचालन मन्नू विशाल ने किया। इस अवसर पर सुमित खन्ना, अरविंद चंचल, रूपेश, जेपी सिंह, सोनू, नितिन यादव, अभिषेक यादव, नितिन कश्यप, भूपेंद्र, नावेज अंसारी, इकराम, सौरभ, अश्विनी, धर्मेद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed