फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   postage stamp: You too can become Gandhi and Subhash by spending 300 rupees

उत्तराखंड: महज 300 रुपये से डाक टिकट में सहेजें अपना फोटो, देश भर में कहीं भेजें पोस्ट

Sun, 10 Oct 2021 11:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

11 अक्तूबर से शुरू हो रहे भारतीय डाक सप्ताह के तहत विभाग लोगों को उनकी फोटो युक्त डाक टिकट मुहैया कराएगा। आपकी फोटोयुक्त इस टिकट की मान्यता भी विभाग के दूसरे टिकटों जैसी होगी।

विज्ञापन
postage stamp: You too can become Gandhi and Subhash by spending 300 rupees
महात्मा गांधी डाक टिकट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यदि आप चाहते हैं कि महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसी अन्य महान विभूतियों की तरह आपका भी डाक टिकट बने तो देर न करें। भारतीय डाक विभाग ऐसे ही शौकिये लोगों के लिए माई स्टांप स्कीम शुरू कर चुका है।

विज्ञापन


लोगों की फोटो युक्त डाक टिकट
11 अक्तूबर से शुरू हो रहे भारतीय डाक सप्ताह के तहत विभाग लोगों को उनकी फोटो युक्त डाक टिकट मुहैया कराएगा। आपकी फोटोयुक्त इस टिकट की मान्यता भी विभाग के दूसरे टिकटों जैसी होगी।
विज्ञापन


भारतीय डाक विभाग से आम आदमी को जोड़ने के लिए विभाग ने कई महीने पहले माई स्टांप स्कीम लांच की थी। इसके तहत 300 रुपये खर्च कर कोई भी शख्स अपना पसंदीदा डाक टिकट बना सकता है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति खुद के अलावा परिजन दोस्त या किसी और शख्स के फोटो वाला स्टांप भी बनवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा पसंदीदा इमारत, पक्षी, फूल समेत किसी अन्य वस्तु के फोटो भी इस योजना के तहत स्टांप पर छपवाए जा सकते हैं। अपनी फोटो वाले डाक टिकट ठीक उसी तरह इस्तेमाल किए जा सकेंगे जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी या किसी और प्रसिद्ध व्यक्ति के चित्र वाला नॉर्मल स्टांप।

 

 

स्कीम के लिए विभाग ने एक नई तरह की शीट जारी की है। जिसके एक हिस्से में फूल-पत्ती आदि का प्रिंट है, जबकि शेष हिस्सा खाली है। इस जगह आप खुद का, अपने माता-पिता या अन्य किसी सदस्य का फोटो लगवा सकते हैं। इस स्टांप को बाकायदा डाक टिकट की तरह उपयोग किया जा सकता है।

एक स्टांप में मिलेंगे 12 टिकट

डाक विभाग की माई स्टांप योजना के तहत 300 रुपये में 12 डाक टिकट मिलेंगे। मिलने वाली डाक टिकटों का प्रयोग कहीं भी रजिस्ट्री भेजने के लिए किया जा सकता है। शादी, जन्मदिन समेत अन्य जगहों पर उपहार के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं फोटो युक्त डाक टिकट की मान्यता डाक विभाग की अन्य टिकटों की तरह ही होगी। जिससे पूरे देशभर में कहीं भी पोस्ट की जा सकती है।


हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में होंगे प्रिंट
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार अपनी फोटो वाले डाक टिकट हरिद्वार, रुड़की व ऋषिकेश के सिटी पोस्ट आफिस में प्रिंट होंगे। इन तीन जगहों पर माई स्टैंप योजना के तहत प्रिंटर लगे हुए हैं।


डाक सप्ताह में सात दिन होंगे यह काम
डाक सप्ताह में प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्य किए जाएंगे। 11 अक्तूबर को बैंकिंग दिवस, 12 को डाक जीवन योजना दिवस, 13 को डाक टिकट दिवस, 14 को आधार कार्ड बनाने का दिवस, 16 को डाक दिवस और 17 को समापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed