फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yeti Narasimhanand on fast for Wasim's release

धर्म संसद प्रकरण : वसीम की रिहाई के लिए अनशन पर यति नरसिंहानंद

Sat, 15 Jan 2022 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार/गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 05:08 AM IST
सार

उनका कहना है कि त्यागी के रिहा होने तक वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी उनको मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन वह नहीं माने।
 

विज्ञापन
Yeti Narasimhanand on fast for Wasim's release
धरने पर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। उनका कहना है कि त्यागी के रिहा होने तक वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी उनको मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किए गए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को छोड़ने की मांग को लेकर स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती बृहस्पतिवार की शाम को सर्वानंद घाट पर धरने पर बैठ गए थे और अनशन शुरू कर दिया था।  इस दौरान स्वामी यति नरसिंहानंद ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि सबको जेल भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी अपनी नौकरी बचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed