{"_id":"f62dd05ddc2afd14684d928149f1dd17","slug":"working-in-line-with-the-dignity-of-the-saint-sivananda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत की मर्यादा के अनुरूप कार्य करें शिवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत की मर्यादा के अनुरूप कार्य करें शिवानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार खनन चुगान की अनुमतिनहीं देती है तब वे भी क्रमिक अनशन पर बैठेंगी।
गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा के रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन पर अनशनकारियों को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि स्वामी शिवानंद को संत की मर्यादा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। कहा कि खनन चुगान एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी से जुड़ा हुआ है। साध्वी ने कहा कि प्रदेश सरकार को ठोस नीति बनाकर खनन चुगान की अनुमति देनी चाहिए। ऐसे में आमजन की जेब पर भी इसका सीधा सीधा असर पड़ना तय है। समिति के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को खनन चुगान से जुड़े परिवारों की भावनाओं को भी ध्यान में रखना होगा। क्रशर मालिक गर्वित चौधरी एवं विनय चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार स्पष्ट नीति नहीं बनाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हंसराज, राजेश, विजय कुमार, गगन, बंटी, बालचंद, सतेंद्र प्रधान, मनोज चौहान, कंवरपाल, आदेश चौहान, सन्नी कपूर, जितेंद्र चौधरी, रवि सिंह, महावीर माल्यान, सुनील सैनी, दीपक शुक्ला, ईश्वर चंद्र, पुष्पराज सैनी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।