फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women beat up a girl in public, all three apologized after being caught

Haridwar News: सरेराह महिलाओं ने युवती को पीटा, पकड़े जाने पर तीनों ने मांगी माफी

Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women beat up a girl in public, all three apologized after being caught

विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवती को सरेराह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने तीन महिलाओं को मंगलवार की सुबह हिरासत में ले लिया। तीनों ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांगी। जिसका वीडियो भी पुलिस ने बकायदा जारी किया है। तीनों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। युवती की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात सीतापुर बाईपास के सामने रवि विहार कॉलोनी के सामने स्कूटी हटाने को लेकर कनखल की रविदास बस्ती निवासी युवती की कुछ महिलाओं से कहासुनी हो गई। युवती जमालपुर क्षेत्र में जागरण में झांकी का कार्य करने के लिए जा रही थी। विवाद इतना बढ़ गया महिलाओं ने युवती को सरेराह पकड़कर पीटना शुरू कर दिया गया। बताया गया कि पिटाई के दौरान उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। वीडियो के आधार पर सीतापुर ज्वालापुर निवासी तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया।



कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज की जांच और महिलाओं से पूछताछ करने पर धमकी या कोई अन्य बात सामने नहीं आई है। तीनों आरोपी महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों ने फटकार लगाई है। पुलिस अधिनियम की धारा में तीनों का चालान किया गया है। महिलाओं ने अपने व्यवहार के लिए खेद जताते हुए माफी मांगी है। भविष्य में इस तरह का आचरण न करने का वचन दिया है।
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षद पर भी युवती को नशे में होने की टिप्पणी का आरोप

मंगलवार की सुबह युवती ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी उससे अभद्रता की है। एक भाजपा के पार्षद पर कोतवाली परिसर में ही युवती को घटना के वक्त नशे की हालत में होने की टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed