फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman arrested with smack

स्मैक के साथ कलियर की महिला गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with smack
स्मैक बेचने निकली पिरान कलियर की एक महिला को रानीपुर पुलिस और एसओजी ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया। महिला से 44.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में महिला ने अपने कुछ साथियों और धंधे से जुड़े लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, पुलिस और एसओजी की टीम उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर में रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग करते हुए एक महिला को रोक लिया। तलाशी लेने पर महिला से 44.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला ने अपना नाम दिलशादा निवासी पिरान कलियर बताया। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, एसओजी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed