फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman accused of murder over transaction dispute

Haridwar News: लेनदेन के विवाद में महिला की हत्या का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of murder over transaction dispute
कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला ने पैसे के लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों पर साजिश कर उसकी बहन की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला के गंगा में कूदने की झूठी कहानी गढ़ी। इस संबंध में कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक किन्नर सहित तीन नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में ज्वालापुर की लाल मंदिर कॉलोनी निवासी रंजना सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी छोटी बहन कौशल (40) अपनी मां और दो नाबालिग बेटियों के साथ सर्वप्रिय विहार, कनखल में रहती थी। 17 अगस्त की शाम करीब छह बजे कौशल के मोबाइल पर मिस्सरपुर कनखल निवासी अनु वालिया का फोन आया। इसके लगभग एक घंटे बाद, शाम 7 बजे कौशल यह कहकर घर से निकली कि वह अपनी रकम लेने अनु वालिया के घर जा रही है। वह अपनी स्कूटी से मिस्सरपुर गई लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

रंजना का आरोप है कि 18 अगस्त की तड़के करीब तीन बजे अनु वालिया, मुस्कान नेगी (निवासी बंगाली मोड़), ऋतिका (किन्नर, निवासी ऊंची सड़क), राहुल पालीवाल और तीन अज्ञात व्यक्ति कौशल के घर पहुंचे। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। आरोपियों ने परिवार को बताया कि रात करीब 2:30 बजे कौशल गंगा में कूद गई और उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह नहीं मिली। इसी सुबह करीब 4:30 बजे जब कौशल का छोटा भाई चंद्रशेखर कनखल थाने पहुंचा तो पुलिस ने कौशल की स्कूटी उसे सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजना की भांजी खुशी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की काफी रकम अनु वालिया और उसके साथियों के पास थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। खुशी के अनुसार आरोपियों ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रंजना ने आरोप लगाया है कि इन सभी ने मिलकर कौशल की हत्या की और फिर उसके शव को गायब कर दिया।

थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed