फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   wish of son couple kidnapped kid in haridwar

बेटे की चाह में दंपति ने अगवा किया था मासूम

Sat, 14 Dec 2019 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
wish of son couple kidnapped kid in haridwar
- बेटे की चाह में बदायूं की दंपती ने किया था अगवा
विज्ञापन

- महिला ने संभल में अपने भाई के पास छोड़ा था
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र से लापता चार साल के मासूम को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मासूम को पड़ोस के ही दंपती ने बेटे की चाह में अगवा किया था। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली रानीपुर में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने पूरे मामले की जानकारी दी।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सात दिसंबर को संजीव कुमार निवासी खुदागंज थाना उधैती जिला बदायूं यूपी हाल निवासी मुल्कीनगर रावली महदूद का चार साल का बेटा सम्राट घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद मासूम का पता न चलने पर परिजन ने दस दिसंबर को पुलिस को सूचना दी थी। सिडकुल पुलिस ने जब क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि मासूम को एक महिला ले जाते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिडकुल पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से मासूम को बरामद करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने कबूला कि वह अपनी बेटियों को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रही थी, इसी दौरान मासूम उन्हें नाली में गिरा हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी दो बेटियां है और पूर्व में दो बेटियों की मौत हो चुकी है। इसलिए बेटे की चाह में वह उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद अपने पति की मदद से मासूम को महिला ने अपने मायके कुकेटा बनियाठेर जिला संभल यूपी भेज दिया था। अब महिला के भाई ने मासूम को रखने से इनकार कर दिया था। इसलिए दंपती अब मासूम को कहीं छोड़ने की फिराक में थे।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी दंपती का नाम जसवंत और उसकी पत्नी संतोष निवासीगण गांव खेड़ादास फैजगंज बेहटा जिला बदायूं यूपी हाल निवासी कृपाल आश्रम रावली महदूद सिडकुल है। आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मासूम को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान एएसपी सदर आयुष अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, एसआई दिलबर सिंह कंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed