फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will Sudarshan Chakra Temple in Shirdi: Seer

शिरड़ी में बनाएंगे सुदर्शन चक्र मंदिर: शंकराचार्य

Fri, 01 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 01 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। द्वारिका एवं ज्योर्तिपीठ मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि शिरड़ी में साईं की मजार से तो कोई चमत्कार नहीं हो पाया, अब वे शिरड़ी में सुदर्शन चक्र मंदिर बनाएंगे। वहां पर ज्योर्तिलिंग स्थापित कर पूजा-अर्चना करवाएंगे।

विज्ञापन

कनखल स्थित अपने मठ में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि शिरड़ी में सूखा पड़ने के पीछे साईं की पूजा है। जहां पर शनि और साईं की पूजा होती है वहां पर अनिष्ट होता ही है। उन्होंने शिरड़ी में साईं के अभिशाप से जनता को मुक्त कराने के लिए सुदर्शन चक्र मंदिर बनाने की बात कही। उन्होंनेे बताया कि इसके लिए भूमि की तलाश की जारी है। लेकिन इससे पहले ज्योर्तिलिंग स्थापित कर पूजा पाठ शुरू करवा देंगे। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

जेल गए तो पता चल जाएगा कि धर्म सुरक्षित नहीं
हरिद्वार। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि शिरड़ी में दर्ज मुकदमे में अपना कोई पक्ष नहीं रखेंगे। यदि धर्म की बात करने पर शंकराचार्य जेल चले जाएंगे तो इससे पता चल जाएगा कि देश में धर्म सुरक्षित नहीं है। उन्होंने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि साईं कोई सत्य या भगवान नहीं हैं। साईं आरती में भी लिखा है कि वे मोमिन यानि मुस्लिम वंशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की भाषा बोल रहे साधु-संत
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के कैराना से हुए पलायन पर साधु-संतों की ओर से दिए गए (नौकरी की तलाश में घर छोड़े जाने) बयान को हास्यास्पद बताया। कहा कि दिल्ली के साधुओं को यूपी में सुरक्षा और स्थान दिया जाता है। इसी वजह से वह वहां की सरकार की भाषा बोल रहे हैं। जबकि असलियत यह थी कि वहां से पलायन विशेष वर्ग के कारण ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed