{"_id":"587bb1b14f1c1b3603efe4eb","slug":"will-set-off-today-elevated-bridge-traffic-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से टूटेगा ऊंचा पुल, बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से टूटेगा ऊंचा पुल, बंद रहेगा यातायात
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर के ऊंचे पुल को तोड़ने का काम आज से शुरू हो जाएगा। रेलवे ट्रैक को डबल करने के लिए इस पुल का तोड़ा जा रहा है। यह काम सितंबर तक चलेगा। इसलिए ज्वालापुर- हरिद्वार मुख्य मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। अब वाहन ज्वालापुर रेलवे मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार और लक्सर के बीच के रेलवे ट्रैक को डबल करने का काम चल रहा है। ऊंचे पुल के नीचे से होकर सभी ट्रेनें गुजरती हैं। सोमवार से इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो जाएगी। सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि श्यामनगर तिराहे और लाल मंदिर कालोनी मार्ग से रास्ता बंद कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस फोर्स की अतिरिक्त व्यवस्था कर दी जाएगी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे से यह व्यवस्था लागू होगी। जब तक रेलवे लाइन डाले जाने का कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक यही व्यवस्था रहेगी। पुल का निर्माण भी दोबारा से होना है।
विज्ञापन
--------------------------
पहले से ही व्यस्त है रेलवे रोड
मुख्य मार्ग पर यातायात बंद हो जाने से रेलवे रोड पर परेशानी और भी बढ़ना तय है। क्योंकि इस रोड पर पहले से ही यातायात का भारी दबाव है। हर रोज दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर सेक्टर दो से और पंजाबी धर्मशाला तक जाम लगा रहता है। सेक्टर दो से लेकर मोहल्ला कस्सावान तक अतिक्रमण के कारण कई बार पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में यहां और भी ज्यादा दिक्कतें बढ़ना तय है।
विज्ञापन