फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will not allow possession of temple land

मंदिर और तालाब की भूमि पर नहीं होने देंगे कब्जा : इरशाद अली

Sat, 25 Dec 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Will not allow possession of temple land
भूमि कब्जा कर निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान स? - फोटो : HARIDWAR
कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां क्षेत्र स्थित प्राचीन मंदिर एवं तालाब की भूमि कब्जा कर निर्माण करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान विरोध में उतर गई है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में किसानों ने भूमि को कब्जा मुक्त और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई न करने पर तहसील में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि जमालपुर कलां में खोखरा के पास प्राचीन मंदिर है। पास में ही तालाब भी है। पिछले काफी समय से कुछ असामाजिक तत्व मंदिर और तालाब की भूमि पर कब्जा करने की फिराक में लगे हुए थे। हाल ही में असामाजिक तत्वों ने भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य भी रातों-रात शुरू कर दिया। यूनियन द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम को भी की गई। इसके बाद कार्य को तो रोक दिया गया है। लेकिन भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए असामाजिक तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल एवं यशपाल ने कहा कि मंदिर एवं तालाब की भूमि कई वर्षों से सुरक्षित थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया था। कब्जा करने के बाद अब भूमि पर निर्माण कार्य भी कर रहे थे। लेकिन इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह, मुकेश कुमार, एए खान, शिवम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed