फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   When the DM held a public hearing, a flood of problems started

Haridwar News: डीएम ने लगाया जनता दरबार तो लग गई समस्याओं की बौछार

Fri, 22 Nov 2024 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
When the DM held a public hearing, a flood of problems started
- डीएम ने दिए अधिकारियों को कैंप लगाकर पेंशन फाॅर्म भरवाने के निर्देश
विज्ञापन

- कहा, पांच गांवों में बाढ़ की समस्या का वन और सिंचाई विभाग करे हल

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की ओर से दूरस्थ गांव टांटवाला में जनता दरबार लगाया गया तो ग्रामीणों ने समस्याओं की बौछार कर दी। डीएम ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कैंप लगाकर पेंशन फाॅर्म भरवाने और पांच गांवों में बाढ़ की समस्या का समाधान करने के लिए वन और सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देश दिए।


शुक्रवार को लगाए गए जनता दरबार में जमीन कब्जा मुक्त कराने, राशन कार्ड बनवाये जाने, सड़क मरम्मत एवं पेंशन आदि से संबंधित कुल 32 समस्याएं सामने आईं। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने डीएम को बताया कि पांच गांवों में बरसाती पानी जमा होने से बाढ़ आ जाती है, बाढ़ रोकने के लिए तटबंध बनाया जाए। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी और सिंचाई विभाग को निरीक्षण कर तटबंध बनाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। वन्यजीवों से गांव की सुरक्षा करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिए जाने वाले पेंशन के फाॅर्म भरवाने और दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया। सुरेश और राजेश की ओर से समूह के रोटर वेटर व्यक्तिगत रूप से उपयोग में लाए जाने की शिकायत पर डीएम ने उसे सार्वजनिक स्थान पर रखने के निर्देश दिए। कृषि अधिकारियों से मामले की जांच कर रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कुछ व्यक्तियों की मांग पर जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए कि परिवार रजिस्टर में नए व्यक्तियों के नाम नियमानुसार जोड़े जाएं। चेतराम राठौर ने हर घर नल योजना के तहत जल संस्थान की ओर से रास्ता खोद कर छोड़ दिए जाने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तत्काल मौका मुआयना कर हुए सड़क बनवाने निर्देश दिए। उन्होंने हनुमान मंदिर से गांव को जोड़ने वाले मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश वन व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक की ओर से 144 विद्यार्थियों को दो घंटे अत्यधिक पढ़ाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के टीम की ओर से ट्रॉफी जीतने पर गांव में पहुंची मनीषा को सम्मानित करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, प्रभागीय वनाधिकरी वैभव कुमार सिंह, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed