फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   When MP Trivendra Singh Rawat reached Haridwar

Haridwar News: भाजपाइयों ने किया सांसद त्रिवेंद्र का स्वागत

Sun, 16 Jun 2024 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
When MP Trivendra Singh Rawat reached Haridwar
Iमिस्सरपुर में कार्यकर्ताओं को सांसद ने दिया प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का आश्वासनI
विज्ञापन


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डामकोठी पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उत्तरखंड की जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों पर विश्वास जताते हुए प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी अंतर से विजयी बनाया है।



सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का सबसे विकसित राज्य बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने मिस्सरपुर में कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन भारत को विकसित देशों की श्रेणी में शामिल करना है। प्रधानमंत्री के इस विजन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास योजनाओं का लाभ हरिद्वार को दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, धर्मेंद्र वीर सैनी, डाॅ. हरीश चौहान, अतुल चौहान, तरुण चौहान, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, ऋषिकेश की निवृतमान महापौर अनीता ममगई, चंदन चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed