फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Weekend: People faced problems due to jam in the city

वीकेंड: शहर में जाम से लोगों ने झेली परेशानी

Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Weekend: People faced problems due to jam in the city
वीकेंड पर धर्मनगरी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गलियों में भी वाहन घुसने से जाम में वाहन फंस गए। दोपहर के बाद वाहनों का दबाव कम होने से जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुबह से ही वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के नंबरों के वाहन ही हाईवे पर नजर आ रहे थे। दोपहर तक हाईवे और शहर के अंदरूनी मार्गों पर जाम ने लोग बेहाल रहे। चंडीघाट चौक, शंकराचार्य चौक और दूधाधारी चौक आदि चौराहों पर जाम के चलते वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर के अंदर बिरला पुल के समीप से श्रवणनाथनगर और निरंजनी अखाड़ा जाने वाले मार्ग से भी चौपहिया वाहन व ऑटो-विक्रम आदि घुस गए। वाहनों के यहां घुसने से जाम लग गया, जिससे पैदल जा रहे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद वाहनों का दबाव कम होता चला गया। इससे हाईवे पर शहर के अंदर जाम की समस्या थोड़ी कम होने से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग रही फुल
वीकेंड पर धर्मनगरी की दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, गड्ढा पार्किंग और सेफ पार्किंग आदि वाहनों से फुल रहीं।
होटल-धर्मशालाओं में नहीं मिले कमरे
वीकेंड से एक दिन पहले ही श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचना शुरू हो गए थे। ऐसे में होटल-धर्मशालाओं के कमरे पहले ही बुक हो गए थे, जबकि अधिकांश श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन ही बुकिंग करा ली थी। इसके बाद रविवार को दिन में पहुंचे श्रद्धालुओं को होटल-धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed