{"_id":"6771882e90422063f40b58ef","slug":"weather-cleared-in-dharmanagari-after-two-days-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-127120-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो दिन बाद धर्मनगरी में मौसम हुआ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो दिन बाद धर्मनगरी में मौसम हुआ साफ
विज्ञापन
हरिद्वार। दो दिन की बारिश के बाद धर्मनगरी में मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार और शनिवार को बारिश के चलते जन-जीवन प्रभावित हो गया था। कड़ाके की ठंड भी हो गई थी। लेकिन, बारिश से किसानों को फायदा पहुंचा है। रविवार को दो दिन की बारिश के बाद मौसम खुल गया। आसमान में सुबह से ही धूप निकलने से लोगों ने सामान्य दिनों की तरह अपने काम करने शुरू कर दिए। धूप निकलने से मौसम में परिवर्तन हो गया। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सिय हो गया। जिससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई।
-- -- -- --